पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के देवरी राजा गांव में शुक्रवार की रात चोर एलआईसी के मैनेजर के घर का ताला नकद रुपये व आभूषण उठा ले गए। शनिवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर पर भवन स्वामी ने पुलिस को सूचना दी।
कालिंदर मध्य प्रदेश के सतना में एलआईसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कालिंदर के घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार की रात चोर घर का ताला तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये व आभूषण आदि उठा ले गए। शनिवार को सुबह पड़ोस के दुकानदार दरोगा मौर्य अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो कालिंदर के घर का दरवाजा खुला दिखा। दरोगा मौर्य ने कालिंदर के परिवार को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। कालिंदर का परिवार दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज कराने गया है। पांच अगस्त को कालिंदर के हार्ट का ऑपरेशन होना है। उधर, मौका देख चोर घर का ताला तोड़ कर उसमें रखे रुपये, आभूषण आदि सामान उठा ले गए। चचेरे भाई राम गोपाल ने संतनगर थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कालिंदर की पत्नी शीला देवी ने बताया कि घर में कोई नहीं है। पति का दिल्ली के एक अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन होना है। थाना प्रभारी राम नारायण राम ने बताया की चोरी की घटना की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।