हलिया। थाना क्षेत्र के बिमौरी गांव में शनिवार को सुबह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मां व पुत्र झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
बिमौरी गांव निवासी (25) वर्षीय रामनाथ व उनकी मां राजकुमारी (52) घर में रखे सरिया को किसी काम से बाहर निकाल रहे थे। उसी दौरान सरिया घर के पास से गुजरे हाइटेंशन लाइन के तार से छू गया। इससे करंट लगने से मां-पुत्र झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पंहुचे परिजनों व ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां चिकित्सक डाॅ.विवेक खरे ने उपचार किया।