राजगढ़। थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में तीन दिन पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस ने सोमवार को गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस दो लोगाें को पकड़कर मालमे में पूछताक्ष कर रही है।
क्षेत्र के गरेरी गांव निवासी 28 वर्षीय राजन सिंह बृहस्पतिवार की शाम को अपने परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया। रात में घर पर वापस नहीं आने पर सुबह परिजन खोजबीन में जुट गए। खोजबीन करते हुए परिजन जब ददरा स्थित एक लकड़ी की दुकान पर गए तो राजन वही पड़ा था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर परिजनों ने गला कसकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। मृतक के पत्नी अर्चना की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तीन दिन बाद गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष राजगढ़ विजय शंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि युवक की मौत चोट लगने से हुई है। पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।