फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर बाइक लूट मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। थाना क्षेत्र के लालपुर पौनी मार्ग पर चाकू मारकर बाइक लूट मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। गुरुवार की रात हाईवा चालक श्रवण कुमार अपनी बहन की अंत्येष्टि में जाने के लिए घर से निकला था। वह जैसे ही लालपुर पौनी मार्ग पर कुछ आगे बढ़ा कि तभी दो युवकों ने बाइक रोक कर रास्ता पूछने के बहाने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने खेत में कूदकर अपनी जान बचाई। हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। इस मामले में तहरीर न मिलने के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। शनिवार को घायल युवक के पिता मोती निवासी घासीपुर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया ॎक तहरीर देर से मिली है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें