फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। किशोरी की मां ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे वह बहू का इलाज कराने गई थी। घर में 16 वर्षीय पुत्री अकेले थी। मौके का फायदा उठाकर गांव का ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर बेटी के मुंह पर कपड़ा डालकर दुष्कर्म किया। बेटी के मना करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचने पर पुत्री ने सारी बात बतायी। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परशुराम पाल के खिलाफ पाक्सो और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें