फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप पर मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित लड़कियों के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि गांव निवासी दो नाबालिग आठ अगस्त की देर शाम शौच के लिए बाहर गई थी। लड़कियो को अकेला देखकर गांव के ही दो युवकों पर जबरदस्ती नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने का आरोप है।मामले की जानकारी होने पर पीड़ित लड़कियों के पिता ने मंगलवार को थाने पहुंच कर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ अपनी पुत्रियों के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें