फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर को चाकू मारने वाले पर मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम विवाद के बाद किन्नर को चाकू मारने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अदलहाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दौलताबाद निवासी हिना किन्नर (20) व संजय राम के बीच बृहस्पतिवार की देर शाम विवाद हो गया। इसमें संजय राम ने हिना किन्नर की पीठ में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि संजय ने हिना को फोन कर गाली देेते हुए चाकू मारने की धमकी दी थी। देर शाम को हिना उसके घर पर इस बारे में पूछने गया तो विवाद बढ़ गया। इसमें संजय ने उसको चाकू मार दिया। आरोप लगाया कि संजय और उसके परिवार के लोगों ने उसकी पिटाई की है। सूचना पर अदलहाट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल हिना को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी संजय पर मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सीओ रामानन्द राय ने बताया कि एक परिवार में किन्नर था। जो जमालपुर में किराए के मकान में रहता था। वह शाम को अपने घर पर आया। घर में विवाद होने पर संजय ने उसे चाकू से वार कर दिया। संजय पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें