फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के हेड कांस्टेबल के पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर की ओर रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ के हेड कांस्टेबल के पुत्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सुबह जानकारी मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे। शव को ट्रैक से हटवाकर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को हादसे से दोहरा झटका लगा। परिवार के एक सदस्य की मौत होने पर सभी लोग गांव गए थे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के आरपीएफ थाने पर प्रेमनाथ शुक्ला हेड कांस्टेबल है। उनका गांव पड़री थाना क्षेत्र के यसवंत सिंह का पुरा गांव है। प्रेमनाथ के बड़े भाई का एक सप्ताह पूर्व बीमारी से निधन हो गया था। तो रेलवे कालोनी में रहने वाला उनका परिवार गांव चला गया था। उनका पुत्र पीयूष शुक्ला (22) आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था। वह भी गांव आया था। गांव जाने के कारण रेलवे कालोनी का मकान खाली था। उनका पुत्र पीयूष अपने मौसेरे भाई के साथ रेलवे कालोनी के मकान में आया। शुक्रवार की सुबह पीयूष का शव घर से 20 मीटर दूर स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक ट्रेन से कटा था। ट्रेन के चालक ने शव देखकर जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाया उसकी शिनाख्त कराया तो पता चला कि शव आरपीएफ के हेड कांस्टेबल के पुत्र का है। सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिवार को दोहरा झटका लगा। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रेमनाथ शुक्ला के भाई का निधन होने पर परिवार गांव गया था। उनका पुत्र पीयूष भी घर आया था। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनाथ शुक्ला के एक भाई आरपीएफ में उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए है। मौसेरे भाई ने बताया कि रात को वह सो रहा था। पीयूष के बाहर निकलने की जानकारी उसे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें