फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग करने व प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने थाने में पति, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के खिलाफ छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुमुद शेेखर सिंह ने बताया कि तहरीर में चौक बाजार क्षेत्र की महिला अंजनी केसरी ने वाराणसी के फरीदपुर रोहनिया निवासी अपने पति आनंद केसरी, ससुर बनारसी लाल केसरी, जेठ दीपू केसरी, जेठानी मंजीत केसरी, देवर अजीत केसरी, ननद अंजली केसरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि पीड़िता की शादी 10 जुलाई 2016 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने दबाव बनाकर 10 लाख रुपये नकद दहेज में लिया गया। यह आरोप भी लगाया गया है कि पति और ससुराल के लोग बात-बात पर उसकी पिटाई करते हैं। उसे बिजली का झटका भी दिया जाता था। उत्पीड़न से तंग आकर एक माह के बच्चे को लेकर वापस मायका आ गई। इस बात को लेकर पंचायत हुई तो आरोपी ससुराल वालों ने 10 लाख नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग की। नहीं देने पर विदाई कराकर ससुराल ले जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें