फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में प्रदर्शन 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की धुंधी कटरा स्थित एक पैलेस में रविवार को बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में 15 सितंबर को होने वाले प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शत्रुघ्न केसरी ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार से छोटे व मध्यम वर्ग व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। जिलाध्यक्ष शिव मुंदड़ा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 15 सितंबर को सुबह 11 बजे घंटाघर मैदान से व्यापारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में दुर्गा प्रसाद चौधरी, जय प्रकाश सेठ, प्रमोद कुमार द्विवेदी, संजय कपूर, चंद्र प्रकाश चौधरी, अमित श्रीनेत, विवेक सिंह राजपूत, संजय गुप्ता, राकेश जायसवाल, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें