फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ससुर-दामाद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पत्नी की तहरीर पर पर 20 दिन बाद पुलिस आरोपी ससुर व दामाद पर गैर इरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना के पास बने बस स्टैंड पर बीते 17 जून को गम्भीर हालत में मिले शहर कोतवाली क्षेत्र के पमापुर रमईपट्टी निवासी पन्नालाल सोनकर (65) की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि पन्नालाल सोनकर बकाया छह लाख रुपये लेने के लिए मिर्जापुर से 11 जून को कमला शंकर बिंद के साथ गए थे। कमला शंकर ने छह दिन तक पन्ना लाल को विंध्याचल थाने के गोपालपुर (अष्टभुजा) में अपने दामाद के पास रखा था। बीते 17 जून को पन्नालाल सोनकर सुबह ही जिगना पहुंच गए थे। दोपहर बाद तक थाने के पश्चिम थोड़ी दूर पर बने बस स्टैंड के बेंच पर लेटे थे। वहां वे छटपटाने लगे तो उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। सोमवार को क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव ने भी छानबीन की। मंगलवार को जिगना पुलिस ने पन्नालाल की पत्नी दुर्गा देवी की तहरीर पर प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के प्रयागपुर रमगढ़वा (मछहा) निवासी कमला शंकर बिंद व गोपालपुर अष्टभुजा निवासी कमला शंकर के दामाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें