फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अस्पताल में वृद्ध की मौत, पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर ठाकुर दयालपुर गांव निवासी वृद्ध को मंगलवार की शाम मड़िहान तहसील में तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। परिजनों ने लालगंज पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया है कि पुलिस की प्रताड़ना के चलते पिता की सदमे में मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर ठाकुर दयालपुर निवासी राजदेव सरोज ने बताया कि शनिवार को पड़ोसी से पानी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में लालगंज थाने की लहंगपुर चौकी पुलिस उनके पिता राजकुमार (60) को पकड़ कर ले गई। इसके बाद पिता को एसडीएम मड़िहान के यहां से मुचलके पर रिहा किया गया। मंगलवार को पिता के साथ मड़िहान तहसील गए थे। वहां लालगंज थाने से पिता को फोन आया। कहा गया कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजदेव ने आरोप लगाया कि पुलिस की धमकी के चलते सदमे में पिता की तबीयत खराब हो गई। उनको उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से पिता को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में उनकी मौत हो गई। राजदेव का आरोप है कि लालगंज थानाध्यक्ष पिता को फोन कर कार्रवाई करने की धमकी दे रही थीं। इस कारण सदमे के चलते उनकी मौत हो गई। लालगंज थानाध्यक्ष ज्ञानूप्रिया ने बताया कि पड़ोसी महिला ने आरोप लगाया था कि राजकुमार के परिवार के लोग पानी नहीं निकालने दे रहे हैं। पानी बहने के लिए कहने पर पिटाई की। इस पर लहंगपुर चौकी प्रभारी राजकुमार को पकड़कर ले आए। राजकुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया था। पुलिस ने प्रताड़ित नहीं किया। आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें