फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वन भूमि की जोताई करने के आरोप में 12 पर मुकदमा दर्ज, चार गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। वन सेंचुरी क्षेत्र के परसिया कंपार्टमेंट नंबर पांच में वन भूमि पर जोताई कर रहे चार लोगों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। मौके से आठ लोग वन विभाग की टीम देखते ही भाग निकले। वन विभाग की टीम ने चार नामजद व आठ अन्य के खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रामनरायन जैसल ने बताया कि हलिया वन सेंचुरी के परसिया वनक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर पांच में वन भूमि पर 12 लोग जोताई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वन दरोगा अजय प्रकाश, चंद्र शेखर प्रजापति आदि ने पहुंचकर चार लोगों को वन भूमि की जोताई करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि आठ लोग वन विभाग की टीम देखते ही भाग निकले। उन्होंने बताया कि वन भूमि की जोताई करने के आरोप में राजेंद्र, शिवशंकर निवासी बरूआ थाना हलिया तथा लालगंज थाना क्षेत्र के सहजी गांव निवासी लक्षनधारी व राजधारी को गिरफ्तार किया गया है। फरार हुए आठ अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें