फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली चोरी में छह पर केस, 182 कनेक्शन कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के कछवां क्षेत्र में बुधवार को बिजली निगम की ओर से बृहद अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं, बकाया बिल जमा करने पर 182 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही छह लाख बकाया बिल की वसूली की गई।
विज्ञापन

कछवां के करौंदा, सेमरा बरैनी समेत कई मुहल्लों में बिजली निगम की 16 टीमों ने जांच की। इस दौरान छह उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अतिरिक्त 19 लाख का बिल बकाया होने के कारण 182 घरों की बिजली काट दी गई। चेकिंग के दौरान करीब छह लाख रुपये बिल की वसूली की गई। एक्सईएन योगेश कुमार ने कहा कि सभी बकायेदार अपना बिल जमा कर दें। जांच अभियान के दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें