मिर्जापुर। जिले में पूर्व में बिजली विभाग में तैनात काम एसडीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ लखनऊ विजिलेंस टीम ने मामला दर्ज किया है। यह मुकदमा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज किया गया है।
आरोप है कि बिजली विभाग के एसडीओ विपिन पटेल और कंप्यूटर ऑपरेटर ने रिश्वत की संपत्ति से काफी आय अर्जित कर ली थी। जिसके लिए विजिलेंस टीम की काफी समय से जांच लंबित थी। विजिलेंस टीम की जांच रिपोर्ट व शासन के निर्देश पर विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर ने दोनों की चल अचल संपत्तियों की गोपनीय जांच की थी, जिसमें लाखों रुपए की अघोषित संपत्तियों का पता चलने के बाद शासन की अनुमति लेकर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता स्टोर विवेक सिंह ने बताया कि उनको इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। मिर्जापुर सेवा समिति के संयोजक व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि उनके द्वारा उच्च अधिकारियों से इनके आय से अधिक संपत्तियों की शिकायत की गई थी।