फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान वाले दिन 22 जनवरी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खटखरिया में तैनात डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संबंधित डॉक्टर को सीएमओ ने भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के राजगढ़ प्रखंड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मंगलवार को राजगढ़ थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। आरोप लगाया था कि न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खटखरिया में तैनात डॉ. अजित केसरवानी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 22 जनवरी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे आम जन तथा हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह पोस्ट कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के भी विपरीत है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर राजगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। राजगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने एक डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें