फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के में कार सवार सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग पर फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार को सुबह कार व ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में कार चालक सिपाही घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नरायनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए। गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद के शेरपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह 35 वर्ष पुत्र दीना नाथ सिंह जनपद सोनभद्र में क्राइम ब्रांच में सिपाही के पद पर नियुक्त है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वाराणसी से कार द्वारा सोनभद्र जा रहा था। वह कार लेकर ज्यों ही फत्तेपुर टोलप्लाजा के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही 14 चक्का ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके चलते कार चालक सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए घायल सिपाही को नरायनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्तोी कराने के बाद परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें