फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टायर फटने से कार पलटी, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक अगले पहिये का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में आगे बैठे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के मिसिरगवां गांव निवासी सात लोग बीते शुक्रवार को लोढ़ी से मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव में आई बरात में बैंड बाजा बजाने आए थे। शनिवार को सुबह विदाई होने के बाद बैंड पार्टी के लोग कार से वापस मध्य प्रदेश जा रहे थे। रास्ते में रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास अचानक कार के अगले पहिया का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में में मिसिरगवां निवासी 28 वर्षीय सूर्यभान साकेत पुत्र मोतीलाल साकेत की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक कौशल विश्वकर्मा (38), शंकर साकेत (48), शुभनारायण साकेत (45), संजय साकेत (25), राधेश्याम साकेत (30) तथा तीरथ साकेत (40) घायल हो गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि सभी घायलों को सामान्य चोट लगी है। अस्पताल में इलाज के बाद सभी छोड़ दिया गया। हादसे में मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें