फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंदिर परिसर में घुसी कार दो लोगों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विध्य काॅरिडोर के प्रतिबंधित क्षेत्र में बुधवार को देर शाम एक कार घुस गई और उसने दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के प्रमुख मार्गों पर जिलाधिकारी ने वाहन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बुधवार को देर शाम सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक कार मुख्य गेट से मंदिर तक जा पहुंच गई। तेज रफ्तार कार भिखारी पड़री थाना निवासी राकेश कुमार यादव (35) को टक्कर मारते हुए कार मोमोज की दुकान से जा टकराई।
मोमो लेने दुकान पर पहुंचा आकाश कुमार (4) भी कार की चपेट में आ गया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। काॅरिडोर के मुख्य गेट से वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके बाद भी तेज रफ्तार कार के अंदर तक पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें