मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
चील्ह गोपीगंज मार्ग पर चेतगंज पुलिस चौकी के पास गुरुवार को इंडिगो कार की टक्कर से 42 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल कर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी अरविंद सेन ने पीड़ित परिवार को चार हजार रुपये सहायता प्रदान करते हुए बालिका को उपचार के लिए बीएचयू भेजवाया।
चील्ह थाना क्ष्ेात्र के अनुरूद्धपुर पट्टी गांव निवासिनी लालती देवी पत्नी गोपीचंद्र अपनी दस साल की पोती नीतू के साथ तिलठी स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को दवा लेने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे लौटते समय चेतगंज पुलिस चौकी के पास पहुंची कि मिर्जापुर से गोपीगंज जा रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे की खबर लगते ही ग्रामीण नाराज हो गए और चील्ह-गोपीगंज मार्ग को जाम कर दिया। एक घंटे से सड़क जाम की जानकारी होने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए जाम खुलवाया। साथ ही घायल बालिका को इलाज के लिए भेजवाया।
कहा कि जो भी सरकार से मदद मिलेगी, वह दिलाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। सड़क खराब होने के चलते गड्ढे से बचने के लिए इधर उधर स्टेयरिंग काटने का प्रयास करते हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाती है। ग्रामीणों ने तत्काल जर्जर सड़क की मरम्मत और जगह जगह ब्रेकर लगवाने की मंाग की।