फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार और बाइक में टक्कर, लोग सुरक्षित, लगा जाम

विज्ञापन
शास्त्रीब्रिज पर भिड़ी कार और बाइक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चील्ह। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में कार और बाइक सवार बाल-बाल बच गए। जौनपुर के जौनपुर बाजार निवासी वन विभाग में सिपाही दीपक सिंह मड़िहान में तैनात है। मंगलवार की शाम 5.30 बजे जौनपुर से बाइक से मड़िहान ड्यूटी के लिए जा रहे थे। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे तो औराई की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दिया। घटना को देख पुल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इससे पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे पुल पर जाम लग गया। पुलिस कार और क्षतिग्रस्त बाइक व सेंट्रो कार को किसी तरह खिंचवा कर थाने पहुंचाया। बाइक सवार दीपक सिंह और कार सवार विंध्याचल निवासी प्रिंस मिश्रा को मामूली चोट आई। इससे उन्हें दूसरे वाहन से अपने-अपने घर भेज दिया। उपनिरीक्षक बद्री प्रसाद सरोज ने बताया कि बाइक व कार में टक्कर हुई है। इसमें सभी लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें