फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुंबई से लौटते समय कैंसर मरीज की ट्रेन में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस सुपरफास्ट ट्रेन में सफर के दौरान कैंसर मरीज की मौत हो गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद शव को बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी गई। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी मानापुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई अंकुर जायसवाल (35) मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। वह डेढ़ माह पहले घर आए थे। इलाज के बाद काम पर लौटने के लिए मुंबई गए थे और बनारस सुपरफास्ट ट्रेन से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। अंकुर दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे युवक की मौत की सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें