फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर जले, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न स्थानों पर बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन ट्रांसफार्मर जल गए। इससे सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अहरौरा विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर पंचधारी सिंह ने बताया कि अदलहाट फीडर के घाटमपुर में 25 केवी, छुतिहार में 10 केवी तथा अहरौरा बांध पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जल गया। इसके कारण संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें