फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो खेतीः नहरें सूनी, नदी में बहाया जा रहा बांध का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। अदवां बांध में बाणसागर का पानी छोड़ दिए जाने से अदवा बांध का एक गेट तीन फीट खोलकर 2455 क्यूसेक प्रति सेकेंड से अदवा नदी में में पानी छोड़ा जा रहा है। बांध में इस समय 191.50 सेंटीमीटर जल का स्तर है। सुखड़ा बांध के पानी को नहरों में न संचालित कर नदी में छोड़ने पर लोगों ने विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बतातें चलें कि एक पखवारे पूर्व किसानों ने नहरो को संचालित करने की जिलाधिकारी से मांग की थी। नहर नहीं खोली गई। वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए लगभग 40 फीसदी किसानों की धान की नर्सरी तैयार है। नहर खोल दिए जाने पर लोग अपने खेतों में धान की रोपाई शुरू किया जा सकता था। लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के चलते नहर में नहीं छोड़ा गया। बरसात के मौसम में बांध में एकत्रित जल को नदी तथा नालों में बहाया जा रहा है। किसानों में हर्ष नारायण मिश्र, ओमकार नाथ मिश्र, घनश्याम प्रसाद, श्याम नारायण, राकेश कुमार, भगवत मौर्य, लल्लन तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, अमरनाथ मौर्य, इंदल मौर्य, जटाशंकर ओझा, विद्या कांत तिवारी, राम जी विश्वकर्मा आदि किसानों ने जिला अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
बांध की सुरक्षा व बरसात को देखते हुए अतिरिक्त पानी अदवा नदी में बहाया जा रहा। रही बात नहरों में पानी छोड़ने की तो रोस्टर के मुताबिक 15 जुलाई से सभी नहरें पूरी क्षमता के साथ चलाई जाएंगी। - पंकज पाणि शुक्ल, अधिशासी अभियंता, सिरसी बांध प्रखंड, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें