फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनार में अपंजीकृत अधिवक्ताओं की पहचान के लिए चला अभियान

विज्ञापन
चुनार तहसील में अधिवक्ताओं के परिचय पत्र  की जांच करते हुए अ​धिवक्ताओं की अभियान की टीम। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
चुनार। अपंजीकृत अधिवक्ताओं की पहचान के लिए बुधवार को चुनार तहसील में बार पदाधिकारियों की ओर से अभियान चलाकर अधिवक्ताओं के परिचय पत्र की जांच की गई।
विज्ञापन

नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान के तहत तहसील परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर पर पहुंचकर वकालत कार्य कर रहे अधिवक्ताओं के परिचय पत्र व सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस की जांच की। इस दौरान कुछ व्यक्ति जो अधिवक्ता के वेश भूषा में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

वे अभियान की जानकारी होते ही परिसर छोड़कर चले गए। बार के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने अधिवक्ताओं से कहा है कि ऐसे लोगों की पहचान कर बार को सूचित करें फर्जी अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे लोगों पर कार्रवाई हो सके। अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि वे निर्धारित वेशभूषा में तहसील आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें