फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिना नंबरप्लेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान शुरू, 15 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यातायात नियमों की अनदेखी कर बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सोमवार से परिवहन विभाग ने अभियान शुरु किया है। पहले दिन एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने 15 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी नंबरप्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 15 दिन का अभियान शुरू हुआ है। पूरे जिले में ये अभियान चलाया जाएगा। जो वाहन चालक बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चला रहे हैं, उनका चालान किया जाएगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर पहली बार में पांच हजार और दूसरी बार में 10 हजार का चालान होगा। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर पहली बार 300 और दूसरी बार 500 रुपये का चालान होगा। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार के वाहनों जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें