फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सभी मतदान केंद्रों पर रहेगी कैमरे की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में बनाए गए सभी 444 मतदान केंद्रों कैमरों की नजर भी रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसका सीधा जुड़ाव जनपद मुख्यालय के अलावा प्रदेश मुख्यालय से रहेगा। इसके जरिए अधिकारी चुनाव की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन

आगामी 10 मई को मिर्जापुर छानबे विधानसभा सीट के हो रहे उप चुनाव में मतदान होगा। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर सुरक्षा संबंधी उपाय के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में संवेदनशील और अति संवेदनशील के अलावा अन्य जिन मतदान केंद्रों पर विवाद की संभावना अधिक रहती थी, वहां सीसी कैमरे लगाकर निगरानी की जाती रही है। अब छानबे विधानसभा उप चुनाव में इस बार सभी मतदान केंद्रों पर सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि छानबे विधानसभा उप चुनाव में 444 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे मतदान केंद्र पर उस स्थान पर लगाए जाएंगे, जहां से वहां क्या हो रहा है, इसकी जानकारी मिलती रहे। जहां मत डाले जाएंगे, वहां कैमरा नहीं रहेगा। पूर्व के चुनाव में संवेदनशील केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे। उप चुनाव में सभी केंद्रों पर कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्यालय पर लगे स्क्रीन पर इसका प्रसारण होता रहेगा। इसके जरिए मानिटरिंग की जाती रहेगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर वहां त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकेंगे। उसका लिंक लखनऊ मुख्यालय पर भी रहेगा। वेब कास्टिंग के जरिए भी निगरानी की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें