फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर घायल यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के परवा सुपंथा गांव निवासी सुभाष विश्वकर्मा मंगलवार को सुबह भदोही के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय नीचे चले गए। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के परवा सुपंथा गांव निवासी सुभाष विश्वकर्मा (48) ने कई वर्ष पहले अहमदाबाद जाकर फर्नीचर का कारोबार शुरू किया। वे वहां रहकर ठेके पर फर्नीचर का निर्माण कराते थे। वे अहमदाबाद में पत्नी शिवदेवी, पुत्र अतुल, आदित्य और पुत्री खुशबू के साथ रहते थे। आठ मई को जिगना के खैरा बसेवरा गांव स्थित उनके ससुराल में साले के पुत्री की शादी है। वे शादी समारोह में शामिल होने के लिए अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस से आ रहे थे। ट्रेन मंगलवार को सुबह भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। पत्नी और बच्चे ट्रेन से उतर गए। सुभाष सामान व बच्चे को पकड़वाने लगे। अंत में एक डिब्बा व बच्चे को पकड़वाने के बाद उतरने लगे। तब तक ट्रेन चल दी। उसी दौरान उतरते समय पैर फिसलने से ने गिरकर ट्रेन के नीचे चले गए। इस हादसे में से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए।
हालत गंभीर होने पर परिजन उनको उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाष चार भाइयों में सबसे बड़े थे। थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें