फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाईपास और पुल निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वर्षों से मिर्जापुर की सबसे बड़ी जरूरत गंगा पर नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विंध्याचल के करीब बनने वाले बाईपास को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही गंगा पर शास्त्री पुल के समानांतर छह लेन का पुल बनाया जाना है।
विज्ञापन


करीब 1700 करोड़ की इस परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। नितिन गडकरी ने पत्र लिखकर सांसद को अवगत कराया कि विभाग के अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक योजना में स्वीकृत करने के लिए निर्देशित किया गया है। जनवरी में इसका शिलान्यास हो सकता है। पुल सहित बाईपास निर्माण पर कुल 1200 करोड़ रुपये खर्च आएगा। वहीं बाईपास व पुल के लिए जरूरी जमीन के अधिग्रहण पर खर्च पांच सौ करोड़ के लगभग आएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाईपास के साथ चील्ह के पास गंगा पर छह लेन का पुल भी बनना है। नितिन गडकरी ने बीते छह अक्टूबर को इसके निर्माण योजना को स्वीकृति दी। परियोजना मंजूर होने पर अनुप्रिया ने पीएम नरेंद्र मोदी, मंत्री नितिन गडकरी व सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी योजना स्वीकृत होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री नितिन गडकरी व सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें