पड़री। बैंक एकाउंट में गलती से आए 12 लाख 28500 रुपये को खाता धारक ने बैंक की मदद से भेजने वाले को वापस कर दिया। उसकी ईमानदारी पर बैंक कर्मियाें ने खुशी जताई।
गलत एकाउंट नंबर पड़ने के कारण देवघर झारखण्ड के एक फर्म का 12 लाख 28500 रुपये 17 अक्तूबर को पड़री निवासी दिनेश उर्फ दिन्नु अग्रहरी के भारतीय स्टेट बैंक पड़री शाखा के एकाउंट में आ गया। इतना पैसा बिना किसी से बात चीत के खाते में आ जाने से खाताधारक दिनेश अग्रहरी यह पता लगाने में जुट गया कि खाते में आया पैसा किसका है। झारखण्ड के देवघर स्थित अभिषेक ट्रेडर्स के मालिक भी इतनी लंबी धनराशि अनजान खाते में चला जाने से परेशान थे। दिनेश अग्रहरी ने स्टेट बैंक पड़री के शाखा प्रबंधक स्मृति श्रीवास्तव को जानकारी दिया। उधर देवघर झारखण्ड के फर्म मालिक ने भी बैंक मैनेजर से संपर्क किया। बैंक मैनेजर से हुए वार्ता के बाद दिनेश अग्रहरी ने शुक्रवार को स्टेट बैंक शाखा पड़री पहुंच कर 12 लाख 28 500 रुपये का चेक भर कर बैंक मैनेजर स्मृति श्रीवास्तव को दे दिया। जिससे झारखण्ड देवघर के अभिषेक ट्रेडर्स के खाते में पैसा चला जा।
दिनेश अग्रहरी के इस ईमानदारी पर बैंक के समस्त कर्मचारियों व अभिषेक ट्रेडर्स देवघर झारखण्ड के मालिक व मैनेजर ने काफी सराहना किया।
के बाद उन्हें यह महसूस नही था की पूरी धनराशि एक साथ एक ही दिन में बैरंग मेरे खाते में लौट आएगा।लेकिन पड़री के मोटर मालिक व वरिष्ठ ब्यवसायी दिनेश उर्फ दिन्नु अग्रहरी के खाते में आये 1228500 रुपये आने की जानकारी दिनेश अग्रहरी ने स्टेट बैंक पड़री के शाखा प्रबंधक स्मृति श्रीवास्तव को दिया।