फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: BYJU'S कर्मी की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या, नहर में शव मिलने से मचा कोहराम

Thu, 06 Oct 2022 01:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र में एक बाईजूस कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  शव मिलने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को घटना स्थल से 500 मीटर पूरब नहर पटरी पर मृतक का टूटा मोबाइल मिला। उसकी जेब से 380 रुपये व एक परिचय पत्र बाईजूस लर्निंग एप कंपनी का मिला था।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के नहर में गुरुवार की सुबह बाईजूस कर्मी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसके पास मिले आईकार्ड और मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर विन्ध्याचल, जिगना, गैपुरा, अष्टभुजा पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटे रहे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति भी पहुंचे।

विज्ञापन

शव मिलने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को घटना स्थल से 500 मीटर पूरब नहर पटरी पर मृतक का टूटा मोबाइल मिला। उसकी जेब से 380 रुपये व एक परिचय पत्र बाईजूस लर्निंग एप कंपनी का मिला था। टूटे मोबाइल से सिम निकाल कर दूसरे मोबाइल में लगाने के काफी समय बाद मृतक के बारे में सही जानकारी हो पाई। मृतक की पहचान अमितेश कुमार सिंह (27) पुत्र राकेश सिंह निवासी अकोढ़ी थाना विन्ध्याचल के रूप में हुई।  

विज्ञापन

मृत्यु - फोटो : istock
सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई अविनाश सिंह उर्फ रिशु ने बताया कि बुधवार की रात धनबाद के बोकारो जाने के लिए मृतक को विन्ध्याचल स्टेशन पर कोलकोता मेल पर बैठाया था। मृतक तीन भाईयो में दूसरे नंबर पर था। अपने पिता के साथ झारखंड के धनबाद बोकारो में रहता था। अष्टमी के ही दिन वहां से घर आया था।
दशहरा मना कर वापस जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि उनके पास 26 हजार रुपये व बैग में सामान आदि था। मृतक के सिर, मुंह, कान तथा गले पर चोट के निशान हैं।  शव के पास ही नहर पटरी पर खून फैला था। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें