फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा ः निकाला रूट मार्च

Fri, 17 Jul 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 अलविदा की नमाज, ईद एवं जगन्नाथ शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार की शाम पांच बजे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में नगर में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च  पुलिस लाइन से होकर, संकटमोचन, वासलीगंज, पेहटी का चौराहा घंटाघर, नारघाट, कंतित, नटवां  मुकेरी बाजार, त्रिमुहानी, लालडिग्गी, गिरधर का चौराहा, रोडवेज के रास्ते पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग समाज के अभिन्न अंग हैं। इसलिए मिल कर सारे लोग त्योहारों को मनाएं। इसमें किसी प्रकार की खलल डालने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई कराने में सहयोग प्रदान करें।
पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र ने कहा कि इस रूट मार्च का निकलना इसलिए जरूरी है कि जनता के मन में सुरक्षा की भावना बनी रहे। अराजक तत्वों में खौफ बना रहे।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डीएस उपाध्याय, एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ नगर प्रवीण यादव, सदर सर्वजीत शाही, लाइन, कटरा कोतवाल शफीक अहमद, शहर कोतवाल सुनील दत्त दूबे, पीआरओ एनएन सिंह, देहात कोतवाल अविनाश सिंह, चील्ह थानाध्यक्ष, विंध्याचल थानाध्यक्ष, समेत उपनिरीक्षक, पीएसी के जवान समेत अधिकारी और  पुलिस कर्मियों की मौजूदगी भी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें