जिगना। थाना क्षेत्र के बरीदुबे गांव ग्राम प्रधान व प्रधान पति के घर पर पुलिस ने न्यायालय की सूचना चस्पा कर गांव में मुनादी करा दिया है। जिगना थाना पुलिस का कहना है कि यदि जल्द ही न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तो घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रधान रंजीता देवी व पति रमेशचंद के विरुद्ध विभिन्न संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। दोनों घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। लेकिन आरोपी नहीं मिल सके। जिसके चलते अब कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।