फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By Election in UP : एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे..., CM ने मझवां में की जनसभा; बोले- माफिया को पालते हैं अखिलेश

Sun, 10 Nov 2024 02:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News : जन  कछवां की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहा। मिर्जापुर शहर से वाया भटौली ब्रिज, बरैनी, कस्बा कछवां होते हुए वाराणसी, भदोही की तरफ जाने वाले वाहनों को बरैनी तिराहा भटौली मार्ग पर से वाया गड़ौली धाम होते हुए कटका रोड की तरफ डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
जनसभा में आई जनता का अभिवादन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के मझवां विधानसभा में उपचुनाव के लिए रविवार को सूबे के सीएम ने भी अपनी जनसभा की। पार्टी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य के लिए उन्होंने वोट करने की अपील की। वे श्री गांधी इंटर काॅलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए रविवार को चार घंटे तक कछवां की तरफ से वाहन नहीं जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रोडक्शन हाउस चला रही है, जहां माफिया अपराधी पालने का काम हो रहा है। हर दुर्दांत अपराधी, माफिया पैदा होता है। इसके सीईओ अखिलेश यादव हैं और ट्रेलर शिवपाल यादव है। अपने भाषण के दौरान सीएम ने बंटेंगे तो कटेंगे का भी नारा दिया। बोले कि हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, इसलिए एकजुट रहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर जिले में पहुंचे। इसी समय उनका हेलिकाॅप्टर गांधी इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलिपैड पर उतरा। वे वहां से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जनसभा स्थल के लिए चले और एक बजकर 55 मिनट पर वहां पहुंचे। एक बजकर 55 मिनट से दो बजकर 40 मिनट तक वे जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


इसके बाद उसी जगह अपराह्न दो बजकर 40 मिनट से दो बजकर 55 मिनट तक मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न तीन बजे वे हेलिकाॅप्टर से दूसरी जगह रवाना हो जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित चुनावी सभा को देखते हुए सुचारु यातायात के लिए रूट डायवर्जन किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें