फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंत्येष्टि से लौट रही बस सड़क पर खड़े टैंकर से टकराई, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। राजगढ़ कर्बला के पास मंगलवार की रात एक बजे खड़े टैंकर में पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दिया। इससे बस में सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के मझिगवां गांव में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मंगलवार को गांव के 40 लोग एक बस में सवार होकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए चुनार गंगा घाट गए थे। अंत्येष्टि के बाद बस में सवार होकर चुनार राजगढ़ के रास्ते वापस मझिगवां जा रहे थे। रात एक बजे बस राजगढ़ कर्बला के पास पहुंची थी। मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर खड़ा टैंकर अंधेरा होने के कारण बस चालक को दिखाई नहीं दिया। बस चालक ने टैंकर में पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बस में सवार छत्तीसगढ़ रायपुर निवासी सुरेंद्रवी (55), सोनभद्र बेठिगांव निवासी प्रभा शंकर (62), सोनभद्र मझिगवां गांव निवासी गामा विश्वकर्मा (60), जगदीश (55), रमेश (46), विनोद (40), दयाराम (60), सोनभद्र जिले के डोहरी गांव निवासी दशरथ (58) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद विनोद और दशरथ की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अजीत केसरवानी ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया। दो की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें