फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 दिन बाद भी फुंका ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
धसड़ा गांव के कठार पासी बस्ती में ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने ट्रां
विज्ञापन
लालगंज। लहंगपुर विद्युत उपकेंद्र के धसड़ा गांव की कठार बस्ती में 20 दिनों से 25 केवीए का फुंका हुआ ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला है। बिजली आपूर्ति ठप होने से 125 घरों का कामकाज प्रभावित है।
विज्ञापन

शनिवार को आक्रोशित महिलाओं और ग्रामीणों ने जले ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े होकर विरोध जताया। जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
बिजली न रहने से घरों में पंखे, कूलर और पंप नहीं चल पा रहा है। पेयजल की व्यवस्था, फोन चार्ज करने और रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के लिए ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में दिला देवी, राजन, कलावती, रंजना, निशा देवी, सरोज, जड़ावती, धर्मदेई, निशा, अनीता, शिवकुमारी, शीला, कुलवंती, धीरज, पंचू, रईस, रामसागर, गीता, राममनी, भगवान दास और हनुमान दास शामिल रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया है। आते ही तत्काल लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें