फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में तड़तड़ाई गोलियां : मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, पुलिस ने किया अरेस्ट; पेट्रोल पंप से लूटे थे 6 लाख

Wed, 04 Dec 2024 06:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

 मिर्जापुर की लालगंज थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन बदमाशों को पकड़ा गया है। जिसमें से दो बदमाशों को पकड़ने के लिए जब पुलिस ने प्रयास किया तो इन्होने पुलिस पर फायर झोंका जवाबी फायरिंग में इन्हें गोली लगी अस्पताल में ईलाज चल रहा है और अब  इनके अन्य आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बदमाश को घायलावस्था में इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर पेट्रोल पंप में हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभ्युक्त अब पुलिस की पकड़ में हैं। पहले एक को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर दो अन्य अभ्युक्तों रंगी लाल बिंद और निलेश सरकार को पकड़ने के लिए जब पुलिस ने घेरा डाला तब बेखौफ बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दोनों बदमाश घायल हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बाद में इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि बीती एक और दो दिसंबर को मिर्जापुर के पेट्रोल पंप में बदमाशों ने लूट की और इसका सीसीटीवी भी सामने आया था। एसओजी टीम और लालगंज थाना की टीम ने काम करके तीन अभ्युक्तों को पकड़ लिया और इनके पास से कैश और असलहा और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर की माने तो तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें