मिर्जापुर। केंद्र सरकार का बजट चार प्रमुख इंजनों पर आधारित है। बेहतर भविष्य के लिए मध्यम वर्ग को सशक्त बनाना बजट का मुख्य उद्देश्य है।
सोमवार को नगर के सिटी क्लब में केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं।
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बजट के चार इंजनों में ग्रामीण समृद्धि के लिए कृषि, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिए एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और नवाचार के लिए निवेश और आर्थिक वृद्धि के लिए निर्यात शामिल हैं।
बजट का लक्ष्य विकास को गति देना, समावेशी विकास को सुरक्षित करना, भारत के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाना, निजी क्षेत्र को निवेश को प्रेरित करना है।
इसके बाद हुई संगोष्ठी की वह मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और संचालन हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। सह संयोजक जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव व जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका श्याम सुंदर केसरी आदि थे। संवाद