फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित सोनभद्र और मिर्जापुर में लगेंगे बीटीएस

Wed, 21 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित सोनभद्र और मिर्जापुर जिले में 72 बीटीएस (बेसिक टर्मिनल स्टेशन) टावर जल्द ही लगेंगे। बीटीएस लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नामित कंपनी के इंजीनियर स्थानों का सर्वे करने जिले में पहुंच गए हैं। टीम ने सर्वे भी करना आरंभ कर दिया है। बीटीएस लगने से नक्सल अभियानों में लगे जवानों को अब बेहतर संचार व्यवस्था मिल सकेगी। इसके पूर्व नक्सल क्षेत्रों में 72 बीटीएस (बेसिक टर्मिनल स्टेशन) टावर लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपकरणों को खरीदने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन



बता दें विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर और सोनभद्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था काफी खराब है। जिससे नक्सल विरोधी अभियान में लगे सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संचार व्यवस्था खराब होने के कारण मुख्यालय से संपर्क करने में मशक्कत करनी पड़ती है।

 अभियान में लगे जवानों को बेहतर संचार व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सोनभद्र के 66 और मिर्जापुर के छह स्थानों पर बीटीएस टावर लगवाया जा रहा है। विगत चार वर्षों की लंबी प्रक्रिया के बाद केंद्र सरकार द्वारा बीटीएस उपकरणों के खरीद की मंजूरी दी जा चुकी है। उपकरणों की खरीद की मंजूरी मिलने के बाद एचएफसीएल की टीम ने सोनभद्र और मिर्जापुर में बीटीएस के लिए सर्वे का कार्य आरंभ कर दिया है। जिससे इन जिलों में जल्द ही बीटीएस लग सकेंगे और जवानों को बेहतर संचार व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें