बीएसएनएल मैनेजमेंट की अधिकारी स्तर पर मैनेजमेंट ट्रेनी के नाम से नियुक्ति के विरोध सहित अन्य समस्याओं को लेकर बीएसएनएल कर्मचारी मंगलवार को भूख हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने बीएसएनएल के नीतियों की निंदा की। मांगे पूरी नहीं होने पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
बीएसएनएल अधिकारियों के दो संगठनों अखिल भारतीय बीएसएनएल एक्जक्युटिव एसोसिएशन और अखिल भारतीय ग्रेजुएट इंजीनियर और टेलीकाम आफिसर्स एसोसिएशन बीएसएनएल मैनेजमेंट की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने बीएसएनएल द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी के नाम से नियुक्ति प्रक्रिया करने पर विरोध जताया। साथ ही गलत एचआर पालिसी के विरुद्घ अपनी मांगों के मनवाने के लिए पूर्व नोटिस के तहत पूरे भारत में बीएसएनएल कार्यालयों में भूख हड़ताल शुरू कर दिया गया है।
जिला सचिव सात जुलाई से नौ जुलाई तक तीन दिवसीय भूख हड़ताल जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 22 जुलाई से दिल्ली चलों का नारा लेकर बीएसएनएल कारपोरेट नई दिल्ली पर हड़ताल करेंगे।