अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू किया। कर्मचारी दस माह से बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे हैं।
यूनियन के संरक्षक दिनेश तिवारी ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। ठेका कर्मचारियों को विगत दस माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। जिला सचिव सुरेशचंद्र बिंद ने कहा कि बीएसएनएल ठेका कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूूरी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान करें। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सके। शोभनाथ ने कहा कि ईपीएफ ओर ईएसआई का लाभ ठेका कर्मचारियों को दिया जाए। अभय कुमार पांडेय ने कहा कि ठेका मजदूरों की छंटनी बंद की जाए। जगदीश मिश्रा ने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर लगाया जाए। शोभनाथ ने कहा कि ठेका कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किया जाए। अश्चिनी मणि त्रिपाठी ने कहा कि ठेका कर्मचारियों को अर्द्घकुशल, कुशल और उच्च कुशल की श्रेणी के अनुसार मजदूरी दिया जाए। इस दौरान जीतलाल मौर्या, हरिद्घार, अजय सिंह, शीतला प्रसाद, राममोहन सिंह, धनेेश मौर्या, धीरेंद्र दूबे, कमलाशंकर, इदंजीत, शिवकुमार, मनोज माली आदि रहे।