मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बुधवार को सुबह 10.25 मिनट पर बरियाघाट स्थित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उस समय कार्यालय में बीएसए उपस्थित नहीं थे। उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
मंडलायुक्त ने इसके बाद उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत डीसी निर्माण अजय श्रीवास्तव, डीसी प्रशिक्षण अमित कुमार मौर्य, डीसी एमआईएस नीरज सिंह, ईएमआईएस अरशद अली, सहायक लेखाकार रविंद्र कुमार पांडेय, मु. तारीक अनीस व संतोष तिवारी अनुपस्थित मिले। बताया गया कि अरशद अली, रविंद्र पाल पांडेय, मु. तारीक अनीस एवं संतोष कुमार तिवारी ने 23 मार्च को भी हस्ताक्षर पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किया गया। इसके साथ ही कार्यालय सहायक कीर्ति पटेल के स्वीकृत अवकाश को भी पंजिका में नहीं चढ़ाया गया है। इस पर आपत्ति जतायी गई। मौके पर परिचारक विजय बहादुर सिंह, बलदेव सिंह अनुपस्थित पाए गए। मंडलायुक्त ने लेखा कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अभिलेखों की पड़ताल की।