फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाभी की हत्या में देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखमापुर के पास बोलेरो से टक्कर मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार चल रहे हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुजवा चौकी निवासी मनीषा देवी (45) गेहूं की कटाई करा रही थीं। चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरबपट्टी निवासी राजू यादव (25) अपनी चाची बिंदू देवी (42) के साथ बुआ मनीषा के यहां गेहूं की फसल काटने गया था। तीन अप्रैल को राजू चाची और बुआ को लेकर खेत की ओर जा रहा था कि बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इसमें मनीषा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतका मनीषा के पति बड़ेलाल यादव ने चार अप्रैल को गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में जब घायलों का पुलिस ने बयान लिया तो बताया गया कि बोलेरो बड़े लाल के भाई राजकुमार यादव की है। उस दिन राजकुमार यादव अपने पुत्र अश्वनी और मोनू के साथ हत्या की नीयत से टक्कर मारा था। जमीन संबंधी विवाद में हत्या की गई है। जिसके बाद पुुलिस ने धारा बढ़ाई। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों में से एक राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें