चील्ह। थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर स्थिति तिलठी गांव के पास रविवार की दोपहर बाइक फिसलने से एक युवती और उसका भाई घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी निवासी 23 वर्षीय करन अपनी बहन 21 वर्षीय अनीशा को लेकर बाइक से मौसी के घर गोपीगंज जा रहा था। चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी के पास बारिश से सड़क पर फैली मिट्टी से बाइक फिसल गई। इससे दोनों भाई-बहन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया।