हलिया। थाना क्षेत्र के मुनि अगस्त बालिका विद्यालय में शनिवार की रात चोरों ने घुस कर इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, सोलर चैनल, डीवीआर मशीन चोरी की। इंटर कॉलेज के प्रबंधक बुद्धिमान त्रिपाठी के बेटे उमेश दत्त त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को एक स्थानीय निवासी के घर बेटी की शादी में बरात आई थी। बिना जानकारी के ही विद्यालय में बरात रोकी गई। बरात जाने के बाद रविवार दोपहर पड़ोसी ने बताया कि कंप्यूटर कक्ष का ताला टूटा हुआ है। कुंडी टूटी हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो कंप्यूटर कक्ष में इनवर्टर, बैटरी, दो कंप्यूटर, सोलर पैनल, डीवीआर मशीन चोरी हो गया था। प्रभारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बताया कि जानकारी मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।