फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में हाइवा से कुचलकर बाइक सवार भाई-बहन की मौत, चंदौली से आए थे दवा लेने

Thu, 18 Mar 2021 07:30 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : road accident
विज्ञापन
मिर्जापुर के कोटवा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से धक्का मारने के बाद बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी निशा का विवाह मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर निवासी वीरेंद्र चौहान से छह वर्ष पूर्व हुआ था।
विज्ञापन


निशा पिछले एक माह से मायके में थी। उसका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह निशा (28) अपने भाई सूरज चौहान (22) पुत्र महेंद्र चौहान के साथ बाइक से दवा लेने नगर के रमईपट्टी स्थित कृष्णा हास्पिटल आ रही थी। बाइक पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास पहुंची थी कि लालगंज से गिट्टी लादकर आ रहे हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार भाई-बहन हाइवा के नीचे आ गए और कुचलकर दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा खड़ा कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने उनके पास से मिली दवा की पर्ची और आधार कार्ड से दोनों की पहचान की तथा घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन


दोनों परिवारों के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। निशा देवी के देवर जीत नरायण ने बताया आपरेशन में मृत बच्ची पैदा होने पर भाभी अपने मायके गई थी। आज दवा लेने के लिए आ रही थीं और हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें