फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परसीपुर रेलवे स्टेशन पर टूटी रेलिंग, दिव्यांग यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
परसीपुर रेलवे स्टेशन पर विकलांग यात्रीयो के लिए बनी सुरक्षा विहीन सीढ़ी। संवाद
विज्ञापन
-शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने नहीं दिया समस्या पर ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौरी। परसीपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए बनी सीढ़ी की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है। इससे दिव्यांग यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है, यह हमेशा के लिए खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ बने बैठे हैं। स्टेशन पर रोजाना दर्जन भर से अधिक दिव्यांग यात्री ट्रेन पकड़ने आते हैं।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्मों का नए सिरे से निर्माण किया गया था। इस दौरान प्लेटफॉर्मों की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ रेलिंग लगाई गई थी। वहीं मेन डोर पर बनी दिव्यांग सीढ़ी पर भी रेलिंग लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि निर्माण के तीन साल बाद ही बारिश में रेलिंग टूटकर गिरने लगी। प्लेटफॉर्म पर कई स्थानों पर दिव्यांगों के लिए बनी सीढ़ी की भी रेलिंग टूट गई। तब से विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया है। इसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं। क्षेत्र के मनोज मिश्रा, आशीष दुबे, सलीम सिकंदर और अखिलेश यादव ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं बदहाली के कगार पर पहुंच गई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को तनिक भी चिंता नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
विभाग के उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी कमियां हैं, उन्हें जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
आरएस श्रीवास्तव,स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें