मिर्जापुर में सात फेरे लेने से पहले दुल्हा- दुल्हन ने 25 हजार रुपये का चेक कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दिया। नए जोड़े ने जयमाला के बाद स्टेज पर चेक दिया।
विवाह के दिन दूल्हा और दुल्हन ने शादी के फेरे लेने से पहले स्टेज पर जयमाला के बाद कैंसर मरीजों की सेवा व रक्तदान के लिए कार्य कर रही संस्था को 25 हजार का चेक दिया। नए जोड़े की ओर से चेक दिए जाने पर लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
यह है मामला
विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा टाटा मेमोरियल होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर मरीज सहित अन्य मरीजों के इलाज में रक्त, सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दान करने के लिए शिविर लगाया जाता है। प्रखर भट्ट संस्था के सदस्य हैं। प्रखर भट्ट के बड़े भाई प्रांजल भट्ट की शादी थी। प्रखर ने परिवार के लोगों से कैंसर मरीजो की मदद के लिए कार्य कर रही संस्था को आर्थिक सहायता देने बात की।
नगर के भरुहना स्थित घनश्याम वाटिका मैरिज लॉन में शादी के दिन दूल्हे प्रांजल भट्ट अपनी दुल्हन श्वेता के साथ शादी के साथ फेरे लेने से पहले जयमाल के बाद स्टेज पर कैंसर मरीजों की मदद के लिए संस्था के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी को 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। प्रांजल भट्ट ने कहा कि जरूरतमंदों की हमेशा मदद करनी चाहिए। उनके लिए पैसे से किसी मरीज की मदद होगी। इससे बड़ी खुशी की बात नहीं है।
विज्ञापन
कृष्णानंद हैहयवंशी ने कहा कि संस्था रक्तदान के साथ ही कैंसर मरीजों के लिए को एसडीपी डोनेट करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस तरह के पहल से उन्हें कार्य करने में और बल मिलेगा। इस दौरान आशुतोष हैहयवंशी, विनय कुमार, हिमांशु कसेरा, मोहित कसेरा, अमन सेठ, कीरत सिंह डंग, आदित्य बरनवाल, अक्षत गुप्ता, हर्षित वर्मा, शशांक गुप्ता आदि रहे।