फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरियाघाट पर लगा कांवरियों का तांता

Sat, 22 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के चौथे सोमवार को शिवद्वार में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बरियाघाट पर कांवरियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सुबह से गंगा   तट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा।  हर-हर महादेव बोलबम के जयकारे से गंगा तट गुंजायमान  हो रहा था।

कांवर में गंगा जल लेने के उपरांत कांवरिए कंधे पर  कांवर लिए नंगे पांव शिवद्वार को रवाना हुए।

सोमवार की अल-सुबह से ही नगर क्षेत्र के बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों की टोली पहुंचनी शुरू हो गई थी।

 गंगा तट पहुंचे कांवरियों के जत्थे ने सबसे पहले नाश्ता आदि करने के बाद थोड़ी देर आराम किया। तत्पश्चात् कांवरियों ने गंगा स्नान कर विधि-विधान पूर्वक भगवान शंकर का पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की।
विज्ञापन


गंगा किनारे स्थित शिव मंदिरों में पहुंचे कांवरियों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजा-पाठ किया। गंगा मां का पूजन करने के बाद कांवरियों ने अपने कांवर में गंगा जल भरकर कांधे पर कांवर रखकर बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए नंगे पांव शिवद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


कांवरियों की सुविधा के लिए बरियाघाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई व प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई थी।

कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए बरियाघाट पुलिस चौकी के पास वाहनों को अंदर प्रवेश के लिए रोक दिया जा रहा था, वहीं बरियाघाट चौराहा सहित गंगा घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें