फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर हजारों का माल उड़ाया

Wed, 30 Sep 2015 11:49 PM IST
मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया पसियाही मोहल्ला स्थित शिवम कालोनी निवासिनी महर्षि दयानंद बालिका विद्यालय की एक शिक्षिका के घर में दरवाजा तोड़ कर घुसे चोर दो दिन पूर्व हजारों रुपये की चोरी कर ले गए। छह दिन बाद जनजागरण शिविर से लौटी शिक्षिका को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके की छानबीन कर लौट गई। चोर और अधिक सामान चुराने की फिराक में थे, लेकिन अंदर के कमरे का दरवाजा नहीं टूटने के कारण वह सफल नहीं हो पाए। बाहर वाले कमरे में जो मिला उसी को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


शिवम  कालोनी निवासिनी सुबाला श्रीवास्तव पत्नी स्व. अशोक श्रीवास्तव नगर के  रामबाग स्थित महर्षि दयानंद बालिका इंटर कालेज में अंग्रेजी की अध्यापिका हैं। 24  सितंबर को वह हरिद्वार नारी जागरण शिविर में शामिल होने गई थीं। वहां जाने से पहले एक चौकीदार को अपने घर में रख कर गई थी। 30 सितंबर को वह लौटी तो  देखा कि उनके दरवाजे के बाहर किसी ने खोदाई की है और दरवाजे का ताला भी  टूटा है। अंदर जाकर देखा तो कमरे और  किचन में रखे तीन सिलेंडर गायब थे। पर्स भी नहीं था। उसमें लगभग पांच हजार रुपये थे ।

अंदर वाले कमरे का ताला चोर नहीं तोड़ पाए थे। नहीं तो सारे आभूषण चुराने में कामयाब हो जाते। चौकीदार को बुलाया तो उसने बताया कि वह  चार बजे भोर तक कमरे में सोया था। इसके बाद अपने घर चला गया। इससे आशंका  जताई जा रही है कि चोर चार बजे के बाद ही कमरे में घुसे हैं। सुबह होने के  कारण वह पूरी तरह से चोरी नहीं कर पाए और बाहर जो मिला उसको लेकर फरार हो  गए। बताया कि इससे पहले एक बार और चोरी हो चुकी है जिसका खुलासा आज तक नहीं  हो पाया। घटना की जानकारी होने पर वासलीगंज चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह  पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें